महराजगंज: सिंदुरिया-शिकारपुर मार्ग पर पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिरी कार, चालक बाल-बाल बचा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया-शिकारपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक मारुति बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद गहरे गड्ढे में जा गिरी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया-शिकारपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक मारुति बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सिंदुरिया से शिकारपुर की ओर जा रही थी। तेज गति होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को गड्ढे से बाहर खींचकर निकाला गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है ताकि संभावित हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.