अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अलीगढ़ रोड स्थित जेपी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-1 के सामने, अमर हॉस्पिटल के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अलीगढ़ रोड स्थित जेपी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-1 के सामने, अमर हॉस्पिटल के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी आंख पर गंभीर चोट आई है।
सड़क पर गिरकर लहूलुहान हुए बुजुर्ग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटला निवासी कांतिप्रकाश (लगभग 55 वर्ष) अपनी साइकिल से अलीगढ़ रोड की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान वीरपुर गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में अनूपशहर आ रहे थे. अमर हॉस्पिटल के समीप तेज गति में आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांतिप्रकाश छिटककर सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह जख्मी हो गए.
डायल-112 ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों का भारी जमावड़ा लग गया. सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े कांतिप्रकाश को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
महराजगंज: बागापार में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामhttps://t.co/AbHx5PhRs9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 16, 2026



























