बांसी: सराफा व्यापार मंडल ने कोतवाली प्रभारी मृत्युंजय पाठक व पुलिस टीम को किया सम्मानित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था और सराहनीय सेवाओं के लिए सराफा व्यापार मंडल अजय वर्मा बांसी द्वारा कोतवाली प्रभारी (SHO) मृत्युंजय पाठक और उनकी पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था और सराहनीय सेवाओं के लिए सराफा व्यापार मंडल अजय वर्मा बांसी द्वारा कोतवाली प्रभारी (SHO) मृत्युंजय पाठक और उनकी पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया. यह सम्मान समारोह संगठन के अध्यक्ष रॉबिन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा की. अध्यक्ष रॉबिन वर्मा ने कहा कि पुलिस टीम का निस्वार्थ सेवा भाव और तत्परता पूरे समाज व व्यापारी वर्ग के लिए प्रेरणादायक है. पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में व्यापारियों और आम जनता के बीच सुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।

संगठन के सलाहकार मंत्री दिनेश चंद्र वर्मा ने सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग और पुलिस के बीच यह तालमेल अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर सराफा व्यापार मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.