महराजगंज
जनपद महराजगंज के उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के उपरांत कथित तौर पर सभास्थल को गंगा जल से धोए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के उपरांत कथित तौर पर सभास्थल को गंगा जल से धोए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महराजगंज नगर के सक्सेना चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश जताया।
मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे दलित समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। सभास्थल को धोना उनकी जातिगत पहचान को निशाना बनाकर किया गया अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी संकीर्ण और भेदभावपूर्ण मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रसियों ने इस कृत्य को दलित समाज का अपमान बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में विधायक वीरेंद्र चौधरी के साथ पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026












