मऊ
मऊ जनपद के निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के निदेशक महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के आदेश तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं आमजन को तिरंगे के सम्मान, गरिमा, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ तथा ‘मिशन शक्ति’ के तहत विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्रामीणों को निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (1090, 1098, 1076, 112, 181 एवं 1930) के संबंध में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ‘हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन’ टीम की जेंडर स्पेशलिस्ट राखी राय, विकासखंड के कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026













