मऊ
मऊ मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा 11 से 25 अगस्त 2026 तक “मिशन सेफ फ्यूचर-2.0” अभियान चलाया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा 11 से 25 अगस्त 2026 तक “मिशन सेफ फ्यूचर-2.0” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को चिरैयाकोट, खुरहट, रानीपुर और मऊ क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सघन संयुक्त चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान नियम तोड़ते पाए जाने पर 22 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 04 वाहनों को निरुद्ध (सीज) कर दिया गया।
जांच अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद और यातायात निरीक्षक (TI) श्याम शंकर पांडेय की संयुक्त टीम ने स्कूल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे चालकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही चेतावनी दी गई कि बच्चों को ढोने के लिए निजी वाहनों का उपयोग कतई न किया जाए। यदि किसी निजी वाहन से हादसा होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य व वाहन स्वामी की होगी।
अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस या परमिट समाप्त हो चुके हैं, वे तत्काल नवीनीकरण करा लें। ऐसा न करने पर संबंधित स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी। चेकिंग टीम में प्रवर्तन सिपाही अनूप कुमार, दुर्गविजय यादव सहित यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में खेत की मेड़ पर 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/trTBemhcMd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 14, 2026













