मऊ
जनपद मऊ के डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज में एनएसएस इकाई, माई भारत युवा केंद्र और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज में एनएसएस इकाई, माई भारत युवा केंद्र और नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सर्वेश पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर रैली ब्रह्मस्थान तक पहुंची। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के गगनभेदी नारों से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध बढ़ाना है।

इस अवसर पर नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल कुमार जायसवाल सहित महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन पर सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026












