तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा कस्बा अहमदगढ़

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बा अहमदगढ़ में देशभक्ति के उल्लास के साथ भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जनपद बुलंदशहर के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बा अहमदगढ़ में देशभक्ति के उल्लास के साथ भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह यात्रा खाद गोदाम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए थाना अहमदगढ़ नहर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे प्रतिभागी “भारत माता की जय” और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़े। मार्ग में स्थान-स्थान पर स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे संपूर्ण कस्बा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी कुश शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज, शांति स्वरूप शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, डीके शर्मा, प्रमोद प्रधान, खुदा दिया, आमोद मीणा, निशु शर्मा, सुभाष तेवतिया, धर्मवीर कश्यप, अफजल खान, सुरेश सिंह राघव और रूबी मीणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.