निचलौल में भाजपा नेत्री नवनीता पटेल की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर पंचायत में 13 अगस्त को तेज-तर्रार भाजपा नेत्री नवनीता पटेल की अगुवाई में एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल नगर पंचायत में 13 अगस्त को तेज-तर्रार भाजपा नेत्री नवनीता पटेल की अगुवाई में एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा नगर के मुख्य चौराहे से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देश भक्ति के जयघोष से संपूर्ण वातावरण सराबोर रहा।

भाजपा नेत्री नवनीता पटेल ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस और युवाओं में देशभक्ति, देशप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने स्पष्ट किया, “मेरी यह यात्रा या वक्तव्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करने के लिए नहीं है, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए है। जो युवा दिशाहीन या स्वार्थी हो चुके हैं, उनके भीतर राष्ट्रप्रेम और नागरिक कर्तव्यों की चेतना जगाना ही इस आयोजन का वास्तविक ध्येय है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.