बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के नगर गुलावठी में बिजली विभाग के एसडीओ की मनमानी से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। आए दिन विभाग द्वारा केवल 2 घंटे कटौती का अल्टीमेटम देकर पूरे दिन की बिजली गुल कर दी जाती है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर गुलावठी में बिजली विभाग के एसडीओ की मनमानी से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। आए दिन विभाग द्वारा केवल 2 घंटे कटौती का अल्टीमेटम देकर पूरे दिन की बिजली गुल कर दी जाती है। इस अघोषित कटौती से गुलावठी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का हाल बेहाल है।
उमस भरी भीषण गर्मी में घरों के भीतर बैठना मुश्किल हो गया है। बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई है, जिससे लोग और मवेशी पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। बार-बार की समस्याओं के बावजूद बिजली विभाग और जिम्मेदार अधिकारी मामले का कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। विद्युत व्यवस्था ध्वस्त होने से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है, और लोगों ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026













