बुलंदशहर
जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम वीरपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम वीरपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अलीगढ़–अनूपशहर मार्ग पर वीरपुर गांव के गेट के पास 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन का एक पोल काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासी अनिल कुमार के मकान और समीप स्थित गैस एजेंसी के पास पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण रोजाना सैकड़ों राहगीरों, वाहनों और बच्चों की सुरक्षा खतरे में बनी हुई है। अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने जिरौली बिजली घर में कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग बेपरवाह बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 11 हजार वोल्ट जैसी संवेदनशील लाइन को लेकर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
मामले में बिजली विभाग के जेई संजीव कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं था। उन्होंने जल्द ही विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पोल को ठीक कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई कर पोल दुरुस्त करने की मांग की है।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026













