हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, विहिप ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गहरा विरोध जताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर प्रभावी रोक लगाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान दशरथ कुमार मौर्य, कमलकांत निषाद, विपिन कसौधन, रितेश राणा, चंद्रशेखर, दीपू वर्मा, आनंद चौहान और हरदीप गौर सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.