बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के एल.डी.ए.वी. इंटर कॉलेज द्वारा राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देने के लिए एक किलोमीटर से अधिक लंबी ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के एल.डी.ए.वी. इंटर कॉलेज द्वारा राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देने के लिए एक किलोमीटर से अधिक लंबी ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी जय कुमार गौतम और प्रधानाचार्या शशिबाला पंत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

विद्यालय परिसर से शुरू होकर रैली फव्वारा चौक, तहसील गेट, शिव चौक, मुख्य बाजार, देहली गेट और नेहरू गंज से गुजरती हुई वापस विद्यालय पहुंची। यात्रा में 2000 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा व स्लोगन पट्टिकाएं लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
मुख्य अतिथि जय कुमार गौतम ने कहा कि तिरंगा हमारे त्याग, संघर्ष और गौरव का प्रतीक है। वहीं प्रधानाचार्या शशिबाला पंत ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी से योगदान देने का आह्वान किया। प्रवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने संचालन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों को नमन किया तथा सभी को राष्ट्रहित का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में अभय, सुबोध कुमार, दिनेश कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
अतीक अहमद के बेटे अबान की कार के एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है। pic.twitter.com/AraAHB5Bpt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 12, 2026













