परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में 102 यूपी बटालियन NCC का नशा मुक्ति अभियान, कैडेट्स ने ली शपथ

महराजगंज

महराजगंज परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में सोमवार को 102 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में सोमवार को 102 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारों के साथ कैडेट्स ने छात्र-छात्राओं व स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने नशे को युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताया। एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. संजय कुमार शर्मा और विज्ञान संकाय अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कैडेट्स को नशे से दूर रहने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेट्स ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। इस दौरान वंशदीप मौर्या, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. श्रीदयाल वर्मा, डॉ. सतीश कुमार और अरुण कुमार सिंह “राणा सिंह” समेत समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.