महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल-चौक मार्ग स्थित पड़री गांव के पास सोमवार को एक अनियंत्रित ट्राली सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-चौक मार्ग स्थित पड़री गांव के पास सोमवार को एक अनियंत्रित ट्राली सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि ट्राली सवार लोग बाल-बाल बच गए, जबकि हादसे में घायल एक बच्ची को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल और निचलौल सीओ रविंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। इस दौरान कांस्टेबल कुलदीप यादव ने तत्परता दिखाते हुए पानी से भरे गड्ढे में उतरकर ट्राली को बाहर निकलवाने में मदद की, जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
चालक का नाम रविंद्र पासवान बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के स्पष्ट कारणों की जांच कर रही है।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026













