महराजगंज
महराजगंज श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने ठूठीबारी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी इटहिया शिव मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मंदिर परिसर, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और आसपास के क्षेत्रों को बारीकी से देखा। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सुगम जलाभिषेक कराने, भीड़ नियंत्रण और यातायात सुचारू रखने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए।
महराजगंज: बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर 28 वर्षीय युवक की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। pic.twitter.com/N1VtdDEDkn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2026













