लखीमपुर खीरी: बड़ागांव में धूमधाम से निकली छोटी कांवड़ यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे थाना प्रभारी

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक नकहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव में शनिवार को छोटी कांवड़ यात्रा पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक नकहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव में शनिवार को छोटी कांवड़ यात्रा पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शारदा नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन बनमली पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। पुलिस टीम ने पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दिया।

प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन बनमली ने ग्रामीणों और कांवड़ियों के साथ मिलकर बड़ागांव से गांव के बाहर तक यात्रा में पैदल चलकर सेवा-सहयोग किया। इसके पश्चात कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से कोठी काशी (गोला गोकर्णनाथ) के लिए रवाना कराया गया। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी और सहयोग से श्रद्धालुओं में सुरक्षा का वातावरण देखा गया।

यात्रा के सफल व शांतिपूर्ण संचालन पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन बनमली ने कहा कि धार्मिक आयोजनों को सकुशल संपन्न कराना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.