महराजगंज :सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी का बड़ा एक्शन,गुजरात से लौटी बस से भारी मात्रा में तस्करी का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल (SSB) की 22वीं वाहिनी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सोनौली भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल की 22वीं वाहिनी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोनौली सीमा पर रूटीन चेकिंग के दौरान एसएसबी की BIT टीम ने एक खाली बस से भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद कर दो भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया है।

गुजरात से सवारियां छोड़ नेपाल से लौट रही थी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:10 बजे सोनौली के मुख्य व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर एसएसबी बी-कंपनी के शिफ्ट कमांडर के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नेपाल की तरफ से आ रही बस (संख्या ARO6 C 9161) को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो एसएसबी के जवान भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि यह बस गुजरात से यात्रियों को लेकर नेपाल के बुटवल गई थी और वापसी में खाली लौट रही थी।

साड़ियों से लेकर विदेशी सिगरेट और गुटखा बरामद

बस की सघन तलाशी के दौरान उसमें गुप्त रूप से छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में वाई-वाई नमकीन, कीमती साड़ियां, सिगरेट, गुटखा और आर्टिफिशियल ज्वैलरी बरामद हुई। बस में मौजूद दोनों भारतीय नागरिक बरामद सामान के संबंध में कोई भी वैध बिल या सीमा शुल्क (कस्टम) से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंपे गए आरोपी

वैध कागजात न मिलने पर एसएसबी ने नियमानुसार जब्ती की प्रक्रिया पूरी करते हुए बरामद सामान, बस और हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम कार्यालय के सुपुर्द कर दिया है।

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों और अवैध आवाजाही पर नकेल कसने के लिए निगरानी और चेकिंग को और सख्त कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.