हापुड़
हापुड़ पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में धीरखेड़ा में 29वें कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में धीरखेड़ा में 29वें कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर तथा हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की।
कांवड़ियों के लिए भोजन, स्वास्थ्य और विश्राम की व्यवस्था:
आयोजकों ने बताया कि धीरखेड़ा और हापुड़ के उद्यमियों के विशेष सहयोग से कांवड़ियों के लिए शुद्ध व सात्विक भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति:
कार्यक्रम में स्वामी कनक नंद सरस्वती, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, खरखौदा ब्लॉक प्रमुख पुनीत त्यागी और सहायक विकास अधिकारी नितिन जैन समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच का संचालन विजय शंकर शर्मा ने किया, वहीं समापन पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मनोज गुप्ता, धीरज चुग, अतुल गोयल, नीरज गुप्ता, पवन शर्मा, सौरभ अग्रवाल, प्रमोद गोयल, राजीव गर्ग, संदीप चौधरी, गौरव अग्रवाल, हरीश ग्रोवर और कपिल अरोड़ा सहित क्षेत्र के तमाम उद्योगपति उपस्थित रहे और श्रद्धापूर्वक शिवभक्तों की सेवा में योगदान दिया।
बुलंदशहर: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की चमकी किस्मत, 10 लाख के निवेश से हर साल लाखों की कमाई
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












