हापुड़
हापुड़ जनपद के पिलखुवा के व्यस्ततम मुख्य बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क पर दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के पिलखुवा के व्यस्ततम मुख्य बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क पर दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक जमकर घमासान हुआ, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सांडों को उग्र रूप में लड़ते देख राहगीर और दुकानदार अपनी जान बचाकर दुकानों के अंदर भागने लगे। कई व्यापारी तो अपना सामान खुला छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। लड़ाई के दौरान दोनों सांड बाजार में इधर-उधर दौड़ते रहे, जिससे सड़क किनारे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान एक सांड तो दौड़ता हुआ सीधे एक दुकान के भीतर जा घुसा, जिससे लोगों में दोबारा भगदड़ मच गई।
तकरीबन 15 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के कारण बाजार की आवजाही पूरी तरह ठप रही। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवारा पशु लगातार हादसे का सबब बन रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका व शासन-प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में तत्काल अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
बुलंदशहर: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की चमकी किस्मत, 10 लाख के निवेश से हर साल लाखों की कमाई
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













