हापुड़
हापुड़ ऑल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस पार्टी (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में प्रदेशाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ‘गद्दी छोड़ो आंदोलन’ की घोषणा की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ ऑल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस पार्टी (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में प्रदेशाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ‘गद्दी छोड़ो आंदोलन’ की घोषणा की। इस दौरान स्कूली बच्चों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान भी गाया।
कार्यक्रम के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी (SDM) हापुड़ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदेशाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि 8 अगस्त 1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की तर्ज पर पार्टी ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ ‘गद्दी छोड़ो आंदोलन’ का आह्वान किया है।
ज्ञापन में उठाई गईं मुख्य मांगें
किसान हित: हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा व रामपुर की चीनी मिलों पर बकाए गन्ना भुगतान का जल्द निस्तारण।
युवा व शिक्षा: बेरोजगारी, पेपर लीक, फर्जी डिग्री प्रकरण और अयोध्या चंदे में कथित घोटाले की जांच।
आपदा राहत: बारिश से हुए मकान/दीवार हादसों में मृतकों के परिजनों को ₹20-20 लाख का मुआवजा और निशुल्क इलाज।
जनसमस्याएं: बढ़ती महंगाई, घरेलू गैस, बिजली, सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा नशाखोरी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग।
इस दौरान सुनील शर्मा, आशीष शर्मा, आबिद सेफी, अजय शर्मा, अशोक शर्मा एडवोकेट, सतीश चंद शर्मा, धर्मवीर कश्यप, राजीव गुप्ता, नितिन निर्वाण और इरफान सेफी समेत दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की चमकी किस्मत, 10 लाख के निवेश से हर साल लाखों की कमाई
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













