बड़ौत
बागपत ऑल इंडिया शेख जमीयतुल अब्बास ने संगठन को बागपत जिले में अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत ऑल इंडिया शेख जमीयतुल अब्बास ने संगठन को बागपत जिले में अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संगठन की ओर से मैनुद्दीन अब्बासी को बागपत जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति के बाद समर्थकों और पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने पर रहेगा जोर
मैनुद्दीन अब्बासी लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं। वर्ष 1983 में स्थापित इस संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सामाजिक सेवा और अधिकारों के लिए कार्य करना है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मैनुद्दीन अब्बासी ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य संगठन को बागपत के हर गांव और कस्बे तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समाज के सहयोग से ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी काम किया जाएगा।
युवाओं की भागीदारी और सामाजिक एकता पर फोकस
नई जिम्मेदारी के साथ संगठन में युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता जैसे प्राथमिक विषयों पर काम कर गतिविधियों को विस्तार देने की योजना है।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है कि मैनुद्दीन अब्बासी के लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ पूरे जिले को मिलेगा। अब देखना यह होगा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आने वाले समय में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किस प्रकार करते हैं और संगठन को कितनी नई ऊंचाई पर ले जाते हैं।
बुलंदशहर: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की चमकी किस्मत, 10 लाख के निवेश से हर साल लाखों की कमाई
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













