बलिया
बलिया जनपद में संभावित बाढ़ और कटान से बचाव की तैयारियों का आंकलन करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जनपद का विस्तृत निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में संभावित बाढ़ और कटान से बचाव की तैयारियों का आंकलन करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को जनपद का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने आपदा कंट्रोल रूम, कटानरोधी कार्यों, बाढ़ चौकियों और शरणालयों की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।
प्रमुख निरीक्षण एवं कार्य प्रोग्रेस
कटानरोधी कार्यों की समीक्षा: टीम ने ग्राम पंचायत गोपालपुर के दुबेछपरा तथा तहसील बांसडीह में चल रहे कटानरोधी कार्यों का जायजा लिया। यूपी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रवीण किशोर, प्रोजेक्ट एक्सपर्ट मानवेंद्र प्रताप सिंह और यूएनडीपी के पॉलिसी एनालिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद इमरान ने अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र से मानचित्र के माध्यम से कटान की स्थिति व सुरक्षा कार्यों की जानकारी ली।
बाढ़ चौकी व स्वास्थ्य सेवाएं: दुबेछपरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित बाढ़ चौकी पर पहुंचकर टीम ने चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह से आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, दवाओं और राहत कार्यों की समीक्षा की। साथ ही एनडीआरएफ, पीएसी और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ अंतर-विभागीय समन्वय पर चर्चा की।
मॉडल बाढ़ शरणालय और राहत किट संयुक्त टीम ने जनपद के बाढ़ शरणालयों व मॉडल शरणालय का भ्रमण किया। इस दौरान राहत किट के सैंपल की गुणवत्ता, भोजन-पेयजल की उपलब्धता और रेस्क्यू टीमों की तैनाती का भौतिक सत्यापन किया गया।
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
निरीक्षण के उपरांत टीम ने जिलाधिकारी और जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग परस्पर समन्वय बनाए रखें और राहत व बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, एसडीएम पुष्कर मिश्रा, आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह, तहसीलदार अतुल हर्ष, नितिन सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बुलंदशहर: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की चमकी किस्मत, 10 लाख के निवेश से हर साल लाखों की कमाई
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












