बड़ौत: रिमझिम फुहारों के बीच कांवड़ियों की सेवा में जुटी कांग्रेस टीम, भंडारे में दिन-रात शिवभक्तों की सेवा

बड़ौत

बागपत जनपद में सावन के पावन महीने में बरसती रिमझिम फुहारों के बीच बड़ौत में आस्था और जनसेवा का अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में सावन के पावन महीने में बरसती रिमझिम फुहारों के बीच बड़ौत में आस्था और जनसेवा का अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है। दिल्ली रोड स्थित आनंद अस्पताल के पास आयोजित विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय समाजसेवी दिन-रात शिवभक्तों की सेवा में तत्पर हैं।

भंडारे एवं स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम

व्यंजनों की व्यवस्था: कांवड़ियों के लिए भोजन, खीर, पूरी-सब्जी के अलावा ताजे फल, ठंडे पेय, चाय और मिष्ठान्न की विशेष व्यवस्था की गई है।

लंबी दूरी तय कर रहे शिवभक्तों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक दवाइयों का भी पूरा प्रबंध किया गया है।

अध्यक्ष की अगुवाई में सेवा कार्य

बड़ौत शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामहरि पंवार अपनी पूरी टीम के साथ खुद मौके पर मौजूद रहकर कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सावन माह में शिवभक्तों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, और पूरी टीम इसी निष्काम भावना से जुटी हुई है।

सहयोग करने वाले प्रमुख लोग

इस सेवा कार्य में विनोद पंवार, ओमबीर दुहण, बिजेंद्र शर्मा, पुनीत खोखर, डॉ. सुभाष शर्मा, पवन तोमर, धीरज कुमार, मास्टर सत्यदेव, योगेंद्र मलिक, मदन सिंह, नंदकिशोर शर्मा, सोमपाल, किशनपाल, ब्रजमोहन शर्मा, सोनू त्यागी, इरशाद, परवेज, अनिल सैन, शोकेन्द्र तोमर और औकार दत्त सहित अनेक गणमान्य लोग अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.