जौनपुर
जौनपुर जनपद में अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला महिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर अस्पताल का नाम दर्शाने वाला बोर्ड अब तक नहीं लग सका है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला महिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर अस्पताल का नाम दर्शाने वाला बोर्ड अब तक नहीं लग सका है। 24 जुलाई को जिलाधिकारी सैम्युल पाल एन. द्वारा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया था और अधिकारियों ने जल्द बोर्ड लगवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
मरीजों और तीमारदारों को हो रही भारी असुविधा
पहचान में परेशानी मुख्य द्वार पर नामपट्ट न होने के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को अस्पताल खोजने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पूछताछ का सहारा: अस्पताल की पहचान न हो पाने के कारण तीमारदार आसपास की मेडिकल दुकानों और स्थानीय लोगों से रास्ता पूछने को मजबूर हैं।
प्रशासनिक उदासीनता पर उठे सवाल
स्थानीय नागरिकों और मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि जिले के प्रमुख महिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर नाम न लिखा होना स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। जिलाधिकारी के संज्ञान में मामला आने के बाद भी बोर्ड न लगना जिम्मेदारों की उदासीनता को दर्शाता है।
बुलंदशहर: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसान की चमकी किस्मत, 10 लाख के निवेश से हर साल लाखों की कमाई
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













