सिद्धार्थनगर :शोहरतगढ़ को मिली बड़ी सौगात, ढेबरूआ और तुलसियापुर में बनेंगे नए विद्युत उपकेंद्र, ऊर्जा मंत्री ने दी स्वीकृति

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्षों पुरानी बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्षों पुरानी बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा की पहल पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने ढेबरूआ में 132 केवी और तुलसियापुर में 33 केवी क्षमता के दो नए विद्युत उपकेंद्र (सब-स्टेशन) स्थापित करने को हरी झंडी दे दी है। मंत्री ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।

दरअसल, विधायक विनय वर्मा ने लखनऊ में ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा और क्षेत्र की बिजली संकट से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि वर्तमान में नेपाल सीमा से सटे इस पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित बेलहवा उपकेंद्र पर निर्भर है। इतनी दूरी होने के कारण लाइन में थोड़ी सी भी तकनीकी खराबी या फॉल्ट आने पर पूरे क्षेत्र में घंटों बिजली गुल हो जाती है, जिससे ग्रामीणों और व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ढेबरूआ और तुलसियापुर में नए उपकेंद्रों के निर्माण को तत्काल मंजूरी प्रदान की। नए सब-स्टेशन बनने से बिजली आपूर्ति की क्षमता में सुधार होगा, ओवरलोडिंग का दबाव कम होगा और किसी भी फॉल्ट की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बहाल रखी जा सकेगी।

इस निर्णय पर खुशी जताते हुए विधायक विनय वर्मा ने ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम शोहरतगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मुलाकात के दौरान भाजपा गोरखपुर व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कमलापुरी भी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.