जौनपुर: बोल बम कांवड़िया संघ द्वारा सुल्तानगंज से जल लाकर आज होगा जलाभिषेक, बाबाधाम के लिए रवाना हुआ जत्था

जौनपुर

पवित्र सावन मास के अवसर पर जनपद जौनपुर में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। आज, 7 अगस्त को बोल बम कांवड़िया संघ द्वारा सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

पवित्र सावन मास के अवसर पर जनपद जौनपुर में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। आज, 7 अगस्त को बोल बम कांवड़िया संघ द्वारा सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जौनपुर से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था बाबाधाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हैं। श्रद्धालुओं के इस जत्थे के साथ ‘डाक बम’ भी रवाना हुए हैं, जो बिना रुके निरंतर यात्रा कर जलाभिषेक करेंगे।

सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क

कांवड़ यात्रा और शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। सुचारू यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जिले के 13 प्रमुख स्थानों जैसे बक्शा, बदलापुर, मड़ियाहूं और वाजिदपुर तिराहा आदि पर भारी वाहनों और यातायात के लिए विशेष डायवर्जन लागू किया गया है।

भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक: प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार शनिवार रात से मंगलवार सुबह तक तथा सावन के प्रमुख स्नान/जलाभिषेक तिथियों पर भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

11 अगस्त को सावन शिवरात्रि पर होगा मुख्य जलाभिषेक

कांवड़ यात्रा का यह मुख्य चरण आगामी 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर वृहद जलाभिषेक के साथ संपन्न होगा। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और सुरक्षित यात्रा की अपील की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.