जौनपुर
जौनपुर जनपद के तैनात नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मीरगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के तैनात नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मीरगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मृतका की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सुल्तानपुर निवासी नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव का पीड़िता श्वेता सिंह के घर आना-जाना था। आरोप है कि मछलीशहर तहसील में तैनाती के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता अपने पति से अलग होकर आरोपी के साथ रहने लगी थी।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी श्वेता का मानसिक और शारीरिक शोषण करता था। वह अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था और अन्य अधिकारियों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालता था। इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने 9 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मीरगंज थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026












