जौनपुर

जौनपुर नगर के नई आबादी क्षेत्र से ओवरब्रिज तक विधायक निधि द्वारा बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के महज तीन महीने बाद ही हल्की बारिश में धंस गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर नगर के नई आबादी क्षेत्र से ओवरब्रिज तक विधायक निधि द्वारा बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के महज तीन महीने बाद ही हल्की बारिश में धंस गई है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से कराए गए इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय निवासियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। सड़क के किनारे नाली का निर्माण तो कराया गया, लेकिन जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों की ओर बहने लगा है। इससे पूरे क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने, धंसी सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी बजट से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026











