बुलंदशहर में हैवानियत: लापता 12 वर्षीय बच्ची का रेलवे स्टेशन के पास मिला अर्धनग्न शव

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा कक्षा तीन की पढ़ाई कर रही थी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा कक्षा तीन की पढ़ाई कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अचानक बच्ची गांव से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई थी। परिजनों की तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद शनिवार शाम करीब 6 बजे ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर रेलवे स्टेशन स्थित टिकट घर के पीछे बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मासूम के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या से पूर्व बर्बरता की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और घटना की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.