हापुड़
हापुड़ जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव के पास शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित i20 कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव के पास शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित i20 कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात बाइक सवार युवक क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान पढ़ाव के पास तेज रफ्तार i20 कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार बादल (25 वर्ष) पुत्र योगेंद्र, निवासी ग्राम महमदपुर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक पर साथ बैठा आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया।
शव पोस्टमार्टम को भेजा, घायल अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल आसिफ को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक बादल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













