हापुड़
हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच-09 हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वीएस सिनेमा के पास दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही एक अर्टिगा कार और स्कॉर्पियो गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच-09 हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। वीएस सिनेमा के पास दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही एक अर्टिगा कार और स्कॉर्पियो गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
अर्टिगा क्षतिग्रस्त, सवार 5 लोग घायल
टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान अर्टिगा में सवार चालक सहित कुल पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए पास के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त अर्टिगा गाड़ी को हाईवे से हटवाकर एचपीडीए चौकी पर खड़ा करवाया और वाहनों को अपने कब्जे में लेकर फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













