सिद्धार्थनगर: भवानीगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैपूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।।

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भवानीगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में भवानीगंज थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 जुलाई  को भवानीगंज थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 94/2026 धारा 74, 64(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) व 3/4 पॉक्सो  एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 अगस्त 2026 को वांछित अभियुक्त रनजीत कश्यप (पुत्र पप्पू कश्यप), निवासी ग्राम गेहरौला, थाना भवानीगंज, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रकाश शुक्ला प्रसाद, हेड कांस्टेबल संजय यादव तथा हेड कांस्टेबल अशोक सिंह (थाना भवानीगंज) मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.