बुलंदशहर
बुलंदशहर थाईलैंड में आयोजित एशिया महिला बास्केटबॉल कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर लौटीं होनहार खिलाड़ी साधना का अनूपशहर आगमन पर भव्य रोड शो निकालकर जोरदार स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर थाईलैंड में आयोजित एशिया महिला बास्केटबॉल कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर लौटीं होनहार खिलाड़ी साधना का अनूपशहर आगमन पर भव्य रोड शो निकालकर जोरदार स्वागत किया गया।
बुलंदशहर बस स्टैंड से कॉलेज तक निकला भव्य रोड शो
परदादा-परदादी कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा साधना के नगर पहुंचने पर छात्राओं और स्थानीय निवासियों ने भारी उत्साह दिखाया। स्वागत में निकाला गया रोड शो बुलंदशहर बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजारों व बाईपास से होता हुआ परदादा-परदादी कॉलेज परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। रोड शो के दौरान साधना खुली जीप में हाथों में तिरंगा थामे नजर आईं, जिनका नगरवासियों ने जगह-जगह रोककर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
कम समय में हासिल की अंतरराष्ट्रीय ख्याति
कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान वक्ताओं ने साधना के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संस्था के संस्थापक स्वर्गीय वीरेंद्र ‘सैम’ सिंह के सपनों को साकार किया है। साधना ने बेहद कम समय में अपने कड़े परिश्रम के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है।
प्रतिभाशाली खिलाड़ी व कोच का हुआ सम्मान
विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से होनहार खिलाड़ी साधना, उनके मुख्य कोच गजेंद्र कच्छवाहा तथा उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य के.के. शर्मा, सोनिया सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













