महराजगंज
महराजगंज गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा के पुलिस लाइन महराजगंज आगमन पर पुलिस अधीक्षक ) शक्ति मोहन अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा के पुलिस लाइन महराजगंज आगमन पर पुलिस अधीक्षक ) शक्ति मोहन अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की बिंदुवार समीक्षा की गई।
अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर
समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी एस. चन्नप्पा ने लंबित मुकदमों और विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने ई-साक्ष्य एवं ‘यक्ष’ ऐप के प्रभावी उपयोग पर बल देते हुए कहा कि गंभीर मुकदमों में न्यायालय के भीतर प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा (दोषसिद्धि) दिलाने की दर में बढ़ोतरी की जाए। महिला एवं बाल अपराधों, साइबर क्राइम तथा अपहृत व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।

अपराधियों पर कसेंगे शिकंजा, चलेगा विशेष अभियान
डीआईजी ने वांछित व इनामी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और हिस्ट्रीशीटरों के नियमित भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाए जाने के मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई करे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की निरंतर जांच करने को कहा।
श्रावण मास में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के निर्देश
आगामी श्रावण मास को ध्यान में रखते हुए डीआईजी ने जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी से सतर्क निगरानी रखने के आदेश दिए।
सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, अनुशासनहीनता पर थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह
डीआईजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी करने तथा अफवाह व आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर तत्काल विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी और आचरण पर विशेष ध्यान देने की हिदायत देते हुए कहा कि अधीनस्थों की लापरवाही या दुर्व्यवहार पर संबंधित थाना प्रभारियों की भी सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













