बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक अरनियां के ग्राम नायफल उर्फ ऊंचा गांव में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र का संगठन विस्तार कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक अरनियां के ग्राम नायफल उर्फ ऊंचा गांव में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र का संगठन विस्तार कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता हरस्वरूप शर्मा ने तथा कुशल संचालन जिलाध्यक्ष शिवकुमार राघव ने किया।
“किसान ही हमारी जाति और धर्म”: राष्ट्रीय अध्यक्ष
किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गजेंद्र शर्मा ने कहा, “हमारी केवल एक ही जाति और धर्म है—हम किसान हैं और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है।” उन्होंने किसानों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का आह्वान किया।
50 से अधिक नए पदाधिकारियों का मनोनयन
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से 50 से अधिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सदस्यता ग्रहण कराकर मनोनयन पत्र सौंपे गए।

प्रमुख मनोनीत पदाधिकारी
राष्ट्रीय एवं मंडल स्तर: हरस्वरूप शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), दिनेश रघुवंशी (मेरठ मंडल सचिव), संजीव शर्मा (एनसीआर सचिव), सत्य प्रकाश शर्मा (मंडल प्रवक्ता)।
जिला व तहसील स्तर: लक्ष्मी नारायण गौड़ (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), योगेंद्र सिंह जादौन (जिला महामंत्री), कमल शर्मा (जिला संगठन मंत्री), सुरेंद्र शर्मा (तहसील उपाध्यक्ष, खुर्जा), हिमांशु गौड़ (तहसील संगठन मंत्री), नारायण सिंह चौहान (तहसील सचिव)।
ब्लॉक व ग्राम स्तर: सतपाल सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, अरनियां), नीतू कौशिक (ब्लॉक अध्यक्ष, महिला मोर्चा), वीरेश कुमार (ब्लॉक सचिव), नीरज शर्मा (ग्राम अध्यक्ष) तथा मोहम्मद अली (ग्राम अध्यक्ष, ऊंचा गांव)।
महिला मोर्चा: प्रियंका शर्मा (ग्राम अध्यक्ष), रजनी देवी (ग्राम सचिव), गुड्डी देवी (ग्राम उपाध्यक्ष), कमलेश देवी (ग्राम संगठन मंत्री) व समीना (ग्राम सदस्य)।
इसके अलावा देवेंद्र सिंह, संजय शर्मा, इंद्रपाल शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंकज गर्ग, देवेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, एडवोकेट रोहन सिंह, अरविंद शर्मा और दिलीप बत्रा सहित राष्ट्रीय, प्रदेश व मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष शिवकुमार राघव ने नवागत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













