कोल्हुई
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की आपस में हुई भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
https://www.facebook.com/share/v/1EW4Y8YQp8/
ओवरब्रिज पर हुई तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की विभीषिका के कारण व्यवसायी लखी अग्रहरि ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोल्हुई थाना पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घायलों का इलाज जारी, क्षेत्र में पसरा मातम
हादसे में घायल तीनों व्यक्तियों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।मृतक की पहचान: लखी अग्रहरि, निवासी- अड्डा बाजार (थाना नौतनवा)
प्रतिष्ठित व्यवसायी लखी अग्रहरि की अचानक हुई मौत की खबर जैसे ही अड्डा बाजार पहुंची, पूरे क्षेत्र और व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारिक प्रतिष्ठान और स्थानीय लोग इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है और मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













