बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद कसेर में शुक्रवार रात एक 20 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद कसेर में शुक्रवार रात एक 20 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार ग्राम औरंगाबाद कसेर निवासी नेत्रपाल चौहान के छह संतानों में इकलौते पुत्र धर्मेंद्र (20 वर्ष) ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपने घर में 315 बोर के तमंचे से स्वयं को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह तथा कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।
आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
#महराजगंज जनपद के थाना फरेन्दा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ संपत्ति और जमीनी विवाद के चलते एक शिक्षामित्र बहू ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि महिला ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। pic.twitter.com/iRrd5bBzKh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026













