बलरामपुर
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत बलरामपुर जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत बलरामपुर जनपद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय (ASJ/FTC/CAW बलरामपुर) ने दुष्कर्म के अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 2,00,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
2022 में दर्ज हुआ था मामला
मामला थाना तुलसीपुर क्षेत्र का है, जहां 21 दिसंबर 2022 को वादी द्वारा लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त मुहम्मद शाहिद (पुत्र कलीम अहमद, निवासी ग्राम दयालीपुर, थाना तुलसीपुर, बलरामपुर) ने उनकी 26 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 318/22 धारा 376 भा.द.वि. (IPC) के तहत अभियुक्त के खिलाफ मामला पंजीकृत किया था।मामले की विवेचना निरीक्षक विजय कुमार सिंह द्वारा की गई, जिन्होंने सभी साक्ष्य जुटाकर आरोप पत्र (चार्जशीट) माननीय न्यायालय में प्रेषित किया।
विचारण (ट्रायल) के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक व मॉनिटरिंग सेल के नोडल प्रभारी श्री विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह (DGC Cri.), मॉनिटरिंग सेल प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्र तथा थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा न्यायालय में मजबूती से पैरवी की गई।
मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड के साथ लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास pic.twitter.com/dWpE1vBBPC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026












