सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस कार्यालय में ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस कार्यालय में ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया। इस दौरान जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान कुल 09 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद से जुड़े 02, पारिवारिक विवाद का 01, पैसों के लेन-देन से संबंधित 02 और अन्य मामलों से संबंधित 04 प्रार्थना पत्र शामिल रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













