बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन बुलंदशहर से 82 मोटरसाइकिल पुलिस दस्तों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों के लिए रवाना किया।
कांवड़ मार्गों पर रहेगी पैनी नजर
हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए ये 82 मोटरसाइकिल पुलिस दल (बाइक पेट्रोलिंग यूनिट्स) जनपद के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे लगातार गश्त करेंगे। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना या यातायात जाम की स्थिति से तुरंत निपटना है।
सुरक्षा और सुगम यातायात पुलिस की प्राथमिकता SSP
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मोबाइल बाइक टीमें त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में कार्य करेंगी, जिससे कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी और किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
सतर्कता के निर्देश: पुलिस कप्तान ने रवाना हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को कांवड़ मार्ग पर पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और श्रद्धालुओं के प्रति शालीन व्यवहार बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड के साथ लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास pic.twitter.com/dWpE1vBBPC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













