सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर 74वीं अंतर-जनपदीय पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता- का सोमवार को भव्य समापन हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर 74वीं अंतर-जनपदीय पुलिस हॉकी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता- का सोमवार को भव्य समापन हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजबान सिद्धार्थनगर की पुलिस टीम ने बस्ती को पेनाल्टी स्ट्रोक में 3-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, महिला वर्ग के रोमांचक फाइनल मैच में गोंडा पुलिस ने कुशीनगर को पेनाल्टी स्ट्रोक में 3-2 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर के मुख्य आरक्षी महेंद्रनाथ शर्मा और बस्ती के मुख्य आरक्षी साजिद को ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी’ घोषित किया गया। इसके अलावा सिद्धार्थनगर के आरक्षी अजीत यादव और गोंडा की महिला आरक्षी नेहा सिंह को ‘बेस्ट स्ट्राइकर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













