बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सिकंदराबाद विधायक श्री लक्ष्मी राज सिंह जी सम्मिलित हुए तथा संत गुरु रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता, मानवता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विकास चौहान जी, सिकंदराबाद विधायक श्री लक्ष्मी राज सिंह जी, माननीय विधायक श्री देवेंद्र सिंह लोधी जी, माननीय विधायक श्री सी.पी. सिंह जी, पूर्व विधायक शिकारपुर श्री मुंशीलाल गौतम जी, श्री संतोष वाल्मीकि जी, पूर्व जिला मंत्री श्री नेम पाल सिंह जी, श्री दीपक शर्मा जी सहित सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके आदर्शों तथा सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड के साथ लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास pic.twitter.com/dWpE1vBBPC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













