बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन ने सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक गौ माता को ‘राष्ट्रीय गौ माता’ घोषित करने और उनके संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की पुरजोर मांग उठाई है।
ज्ञापन सौंपते समय भाकियू (भानु) के जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर (एडवोकेट) ने कहा कि देश में गौ माता से करोड़ों लोगों की धार्मिक और सनातनी आस्थाएं जुड़ी हैं। इसके बावजूद विभिन्न हिस्सों से गौ-हत्या व क्रूरता की खबरें आना बेहद दुखद है, जिससे समाज में आक्रोश पनपता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया, तो संगठन देशव्यापी स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा।
“महामहिम व सरकार पर पूरा भरोसा
दूसरी ओर, सिकंदराबाद तहसील अध्यक्ष ठाकुर जगवीर सिंह भाटी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि संगठन को राष्ट्रपति और सरकार पर पूरा विश्वास है। करोड़ों सनातनी भाई-बहनों और किसानों की इस जनभावना का सम्मान करते हुए जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।
प्रदर्शन व ज्ञापन देने के दौरान सिकंदराबाद तहसील संरक्षक ठाकुर उदयपाल सिंह, तहसील महासचिव पंडित दिनेश शास्त्री, खुर्जा तहसील अध्यक्ष गिरीश भारद्वाज, विवेक यादव, विनोद पंडित, राजीव भारद्वाज, तहसील सचिव राजकुमार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जी, जिला सचिव श्याम सुंदर शर्मा और अनुज चौहान समेत दर्जनों किसान नेता उपस्थित रहे।
मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड के साथ लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास pic.twitter.com/dWpE1vBBPC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













