बुलन्दशहर: ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का कड़ा प्रहार; 175 प्रेशर हॉर्न और 30 मोडिफाइड साइलेंसर कराए नष्ट

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद में आमजन को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बुलन्दशहर पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद में आमजन को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बुलन्दशहर पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। शासन के निर्देशों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिले भर में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक नगर (ASP City) अभिषेक प्रताप अजेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात (CO City/Traffic) प्रखर पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित किया गया। इसके तहत यातायात पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्परता से कार्रवाई की।

जब्त सामग्री पर चला बुलडोज़र/रोलर

कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों से कुल:

175 प्रेशर/मल्टीटोन हॉर्न

30 मोडिफाइड साइलेंसर

जब्त किए गए। इन सभी अवैध उपकरणों को पुलिस की मौजूदगी में नियमानुसार नष्ट करवा दिया गया, ताकि इनका पुनः उपयोग न हो सके।बुलन्दशहर पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न लगाना दंडनीय है। जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात व्यवस्था और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.