अनूपशहर/बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के तहसील अनूपशहर क्षेत्र के गांव बगसरा स्थित चामढ़ माता स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन बेहद श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के तहसील अनूपशहर क्षेत्र के गांव बगसरा स्थित चामढ़ माता स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन बेहद श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में गांव बगसरा सहित आसपास के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
ग्रामीणों के सहयोग से वर्षों से चली आ रही परंपरा
भंडारे के मुख्य आयोजक एवं ड्राइवर राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक वर्ष समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस पारंपरिक आयोजन को सभी ग्रामवासी एकजुट होकर निभाते हैं और पूरे निष्ठा भाव से अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं।
युवाओं ने संभाली व्यवस्थाएं और की सेवा
भंडारे को सुचारू और सफल बनाने में गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। युवा बंटी शर्मा, राजू शर्मा, राहुल शर्मा, शिवदत्त शर्मा, बॉबी शर्मा, हरिओम शर्मा और नितिन राघव सहित दर्जनों युवाओं ने पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा की और भोजन व बैठने की व्यवस्थाओं को संभाला।
आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल
स्थानिय ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था मजबूत होती है। पूरे दिन गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और भंडारे का यह आयोजन पूरी तरह से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड के साथ लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास pic.twitter.com/dWpE1vBBPC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













