बुलंदशहर
बुलंदशहर मेरठ के मवाना खुर्द स्थित रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर-19 चैम्पियनशिप में जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर मेरठ के मवाना खुर्द स्थित रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल में 23 से 25 जुलाई तक आयोजित सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर-19 चैम्पियनशिप में जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता के यू-14 बालिका वर्ग में अंशिका राणा ने 21.45 मीटर थ्रो कर डिस्कस थ्रो स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं यू-17 बालिका वर्ग में हुविशिका ने 27.01 मीटर थ्रो करते हुए डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किया। कोच विवेक वर्मा के कुशल मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के बल पर दोनों छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर दोनों छात्राओं का चयन आगामी अक्टूबर माह में पटियाला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए कोच विवेक वर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रखर गर्ग ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने कहा कि निरंतर प्रयास और कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विजेता छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा दी। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में मिष्ठान वितरण कर खुशी का माहौल मनाया गया।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026












