कांवड़ यात्रा मेरठ परिक्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 अस्थायी थाने और 58 पुलिस चौकियां स्थापित

बुलंदशहर

मेरठ श्रावण मास की कांवड़ यात्रा- को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ श्रावण मास की कांवड़ यात्रा- को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों में 4 अस्थायी थाने और 58 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। यात्रा शुरू होने से चार दिन पहले ही इन सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बुलंदशहर के अहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर को अस्थायी थाना बनाया गया है, जबकि कांवड़ मार्गों व गंगा घाटों पर 17 अस्थायी चौकियां बनाई गई हैं। इन केंद्रों पर शिवभक्तों को त्वरित पुलिस सहायता, प्राथमिक उपचार, पेयजल, मार्गदर्शन और आपातकालीन सुविधाएं मिलेंगी।

डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से शालीन व्यवहार करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी के लिए प्रत्येक थाने और चौकी की जीपीएस मैपिंग की गई है। इसके अलावा सभी सहायता केंद्रों पर क्यूआर कोड, फर्स्ट एड और आधुनिक संचार व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधनबलिया: पुलिस विभाग में शोक की लहर, अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक नज़र अब्बास का इलाज के दौरान निधन