लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के पूर्वोत्तर रेलवे ने कासगंज और ऐशबाग के बीच एक नई दैनिक ट्रेन 15311/15312 का संचालन शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पूर्वोत्तर रेलवे ने कासगंज और ऐशबाग के बीच एक नई दैनिक ट्रेन 15311/15312 का संचालन शुरू कर दिया है। इसके चलते मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर और पीलीभीत रेलखंड पर संचालित सात पैसेंजर ट्रेनों के प्रस्थान एवं आगमन समय में संशोधन किया गया है। मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय द्वारा जारी नई समय-सारिणी लागू कर दी गई है।
संशोधित समय के अनुसार मैलानी-डालीगंज पैसेंजर 55087 अब सुबह 5:00 बजे के बजाय 4:45 बजे रवाना होगी। वहीं डालीगंज-मैलानी पैसेंजर 55084 डालीगंज से सुबह 8:10 बजे चलकर दोपहर 1:05 बजे मैलानी पहुंचेगी। मैलानी-सीतापुर पैसेंजर 55081 दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा पीलीभीत-मैलानी 55357 सुबह 6:45 बजे तथा मैलानी-पीलीभीत 55358 सुबह 5:10 बजे चलेगी। पीलीभीत-मैलानी-डालीगंज 55085 शाम 6:05 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लखीमपुर होकर चलने वाली अधिकांश प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव नहीं है। परिवर्तन मुख्य रूप से मैलानी स्टेशन की ट्रेनों में हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व समय-सारिणी जांचने की अपील की है।
मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड के साथ लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास pic.twitter.com/dWpE1vBBPC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026












