सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगिया उदयपुर थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगिया उदयपुर थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार वारंटी का विवरण
नाम/पता: श्रीचंद, निवासी ग्राम हरैया, थाना जोगिया उदयपुर, जनपद सिद्धार्थनगर।
संबंधित मामला: धारा 323/504 भादवि (IPC), न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय सिद्धार्थनगर द्वारा निर्गत वारंट।
कार्रवाई और गिरफ्तारी विवरण
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 अवधेश यादव एवं हे0का0 श्रीनन्द यादव) ने 26 जुलाई 2026 को सुबह 08:05 बजे ग्राम हरैया से वारंटी श्रीचंद को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया है।
मुरादाबाद जनपद में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। जलभराव के दौरान ट्रांसफार्मर से फैले करंट की चपेट में आने से दो ई-रिक्शा चालकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। pic.twitter.com/cU1ASvHVyI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 26, 2026












